Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

जिलाधिकारी आगामी पंचायत चुनावों के लिए सीट आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करें : ओडिशा सरकार

भुवनेश्वर, 10 अप्रैल (भाषा) ओडिशा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को आगामी ग्रामीण चुनावों के लिए पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) में विभिन्न पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला श्रेणियों के लिए सीट आरक्षित करने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पंचायती राज और पेयजल सचिव गिरीश एसएन ने जिलाधिकारियों को लिखे एक हालिया पत्र में कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2027 में होने की संभावना है।

गिरीश ने कहा, ‘‘तदनुसार, पंचायती राज संस्थान अधिनियमों/नियमों के प्रावधानों के अनुसार जिला और सरकारी स्तर पर विभिन्न पदों के लिए सीट के आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जानी आवश्यक है।’’

इसमें कहा गया कि वार्ड सदस्य, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और अध्यक्ष के पदों के लिए अंतिम सीट आरक्षण सूची 29 अप्रैल तक पूरी की जानी है, जबकि जिला परिषद सदस्यों और अध्यक्षों के लिए अंतिम समय सीमा 30 अप्रैल है।

जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि अप्रैल के अंत तक आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो जाए।

इसी बीच, यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राज्य चुनाव आयुक्त मधुसूदन पाधी ने कहा, ‘‘2027 के पंचायत चुनावों के लिए सीटें आरक्षित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।’’

भाषा धीरज माधव

माधव