Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

सरकार ने प्राकृतिक शहद के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य की अवधि बढ़ायी

(न्यूनतम आयात मूल्य की जगह न्यूनतम निर्यात मूल्य करते हुए रिपीट)

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को प्राकृतिक शहद पर न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) की अवधि को नौ महीने यानी इस साल 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया। यह कदम सस्ते शहद के निर्यात खेपों को रोकने के मकसद से उठाया गया है।

सरकार ने प्राकृतिक शहद के लिए 1,400 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) तय किया हुआ है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने कहा, ‘‘प्राकृतिक शहद के निर्यात पर मौजूदा 1,400 डॉलर एफओबी (फ्रेट ऑन बोर्ड) प्रति टन एमईपी को 31 दिसंबर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।’’

एक अलग अधिसूचना में, डीजीएफटी ने कहा कि पंख, खाल और दूसरे वस्तुओं के निर्यात के लिए एक और शर्त जोड़ी गई है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण