नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास शुक्रवार शाम को एक ट्रक में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि 'घटना के संबंध में शाम 4.43 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।'
उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
वाहन में वायरिंग की खराबी के कारण आग लगने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।
भाषा नोमान
नोमान माधव
माधव