गुवाहाटी, 10 अप्रैल (भाषा) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।
बारिश के कारण टॉस में विलंब हुआ और टॉस के बाद फिर बारिश शुरू हो गई जिससे मैच शुरू होने में और विलंब होगा ।
राजस्थान ने तुषार देशपांडे की जगह बृजेश शर्मा को उतारा है । वहीं आरसीबी ने जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया है ।
भाषा मोना
मोना