Breaking News

लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |   टीसीएस बीपीओ मामले में नासिक पुलिस की SIT टीम निदा खान की तलाश में मुंब्रा पहुंची     |   दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ जोरदार बारिश हुई     |  

नोएडा में 'मनी ट्रांसफर' का काम करने वाले व्यक्ति से हथियार दिखाकर लूट

नोएडा, आठ अप्रैल (भाषा) नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र के चक शाहबेरी गांव के पास बुधवार रात 'मनी ट्रांसफर' का काम करने वाले व्यक्ति के साथ तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर मारपीट और लूटपाट की।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने पीड़ित के हवाले से बताया कि बदमाश साढे तीन लाख रुपए नगद और मोबाइल फोन लूटकर ले गए और घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि हरेंद्र नामक व्यक्ति चक शाहबेरी गांव में 'मनी ट्रांसफर' का काम करता है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने हथियार दिखा कर उसका बैग छीन लिया।

उन्होंने पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उसके बैग में साढे तीन लाख रुपये नगद और मोबाइल फोन आदि थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीम बनायी गयी हैं।

भाषा सं

मनीषा शुभम

मनीषा