Breaking News

इजरायल पर हिज्बुल्लाह ने फिर किया अटैक, सैनिकों को बनाया निशाना     |   वृंदावन नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई     |   अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने PAK के पीएम से बातचीत की     |   मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा है नीतीश कुमार का सामान     |   'बंगाल में इस बार खेला होगा, भय मुक्त सरकार से दिलाएंगे छुटकारा', बर्धमान की रैली में बोले PM मोदी     |  

आरबीआई की चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें

मुंबई, आठ अप्रैल (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की बुधवार को घोषणा की।

इसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:-

- नीतिगत ब्याज दर (रेपो दर) 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखी गई।

- मौद्रिक नीति रुख ‘तटस्थ’ बनाए रखा गया।

- वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में 7.6 प्रतिशत का अनुमान।

- वित्त वर्ष 2026-27 में मुद्रास्फीति 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान।

- पश्चिम एशिया संकट का घरेलू अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका।

- ऊर्जा एवं अन्य जिंस की ऊंची कीमतें वित्त वर्ष 2026-27 में घरेलू उत्पादन पर दबाव डाल सकती हैं।

- बैंकिंग प्रणाली में पर्याप्त नकदी सुनिश्चित करने के लिए आरबीआई सक्रिय रहेगा।

- देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन अप्रैल तक 697.1 अरब डॉलर, जो लगभग 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त है।

- आरबीआई की ब्याज दर तय करने वाली मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक तीन से पांच जून के बीच होगी।

भाषा निहारिका अजय

अजय