जयपुर, आठ अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान आएंगे और पचपदरा (बालोतरा) में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण के लिए राजस्थान आ रहे हैं।
शर्मा के अनुसार यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘जीवनरेखा’ सिद्ध होगी।
बालोतरा जिले के पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) द्वारा यह रिफाइनरी लगाई जा रही है।
भाषा पृथ्वी सुरभि
सुरभि