Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

गाजियाबाद में बहुमंजिली इमारत से गिरकर एक युवती की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

गाजियाबाद (उप्र), सात अप्रैल (भाषा) गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसाइटी में मंगलवार सुबह एक बहुमंजिली इमारत से गिरकर एक युवती की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार युवती की पहचान संध्या (18) के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ कहीं और रहती थी।

पुलिस के मुताबिक संध्या ने 12वीं कक्षा पास कर ली थी तथा वह आज अपने पिता सुखदेव कन्नौजिया के साथ सोसाइटी आई थी, जो वहां कार धोने और कपड़े इस्त्री करने का काम करते हैं।

घटना के बाद, मृत युवती के परिवार ने सोसाइटी के बाहर व्यापक प्रदर्शन किया और पुलिस को शव को घटनास्थल से ले जाने से रोका। काफी समझाने-बुझाने के बाद, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में सफल रही।

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में संध्या को अकेले चलते हुए देखा गया है लेकिन महज एक मिनट बाद वह 16वीं मंजिल से गिर गई।

एसीपी के अनुसार पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है लेकिन उसकी मौत के सटीक कारण और परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेंगी।

हालांकि उसके माता-पिता ने आरोप लगाया है कि लड़की के साथ यौन शोषण किया गया है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार