Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

मणिपुर सरकार ने सुरक्षा बलों के प्रदर्शनकारियों की 'हत्या' करने की अफवाहों को खारिज किया

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) मणिपुर सरकार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फैल रही उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया है कि सुरक्षा बलों ने राज्य में 'कई निर्दोष प्रदर्शनकारियों' की हत्या कर दी है।

मणिपुर सरकार ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मणिपुर सरकार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'कई ट्वीट और सोशल मीडिया पोस्ट में अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि सुरक्षाकर्मियों ने मणिपुर में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन कर रहे कई निर्दोष लोगों को मार डाला।'

सरकार ने कहा, 'फर्जी खबरें और अफवाहें फैलाने से स्थिति और बिगड़ सकती है। कृपया ऐसी कोई भी जानकारी पोस्ट करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें।'

भाषा

राखी पारुल

पारुल