Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

विदेशी प्रतिनिधि विधानसभा चुनाव प्रक्रिया देखने के लिए भारत आएंगे

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) पांच विदेशी मिशन के प्रतिनिधियों सहित 23 देशों के कुल 43 प्रतिनिधि विधानसभा चुनावों को नजदीक से देखने के लिए असम, केरल और पुडुचेरी का दौरा करेंगे।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बताया कि ये प्रतिनिधि ‘इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम-2026’ का हिस्सा हैं।

कार्यक्रम के पहले चरण में प्रतिनिधि 8-9 अप्रैल को असम, केरल और पुडुचेरी का दौरा करेंगे। दूसरे चरण में वे 20 अप्रैल से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की यात्रा करेंगे।

मंगलवार को प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंध संस्थान (आईआईआईडीईएम) में ईवीएम दिखाई गई।

निर्वाचन आयोग लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों को देखने के लिए वैश्विक चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करता है।

भाषा

राखी पारुल

पारुल