Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने की घटना की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार रात अपनी सुरक्षा इकाई के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार, “शुरुआती जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई के एक उप निरीक्षक (एसआई) और एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को विधानसभा की सुरक्षा में चूक की घटना के सिलसिले में निलंबित कर दिया गया है।”

बयान में कहा गया है कि मामले की गहन जांच जारी है।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने सुरक्षा उल्लंघन के बाद आपात स्थितियों में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्रीकृत नियंत्रण के साथ एक एकीकृत अलार्म प्रणाली स्थापित करने और नियमित मासिक 'मॉक ड्रिल' आयोजित करने की सिफारिश की है।

भाषा

राखी पारुल

पारुल