Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

दिल्ली में गरज के साथ बारिश, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी को मंगलवार रात आंधी और गरज के साथ तेज बारिश का सामना करना पड़ा, जिसके बाद मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 'ऑरेंज अलर्ट' के तहत निवासियों को आंधी और गरज के साथ बारिश के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

विभाग के अनुसार, शहर में दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही।

सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच सफदरजंग और लोधी रोड में 3-3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालम और रिज में 2.1 मिलीमीटर और आयानगर में दो मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी शहर में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कई डिग्री कम है।

भाषा

राखी पारुल

पारुल