Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन को अपहर्ताओं ने रिहा किया : इराकी अधिकारी

बगदाद, सात अप्रैल (एपी) पिछले हफ्ते बगदाद से अगवा की गई अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन को रिहा कर दिया गया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक इराकी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि किटलसन को दोपहर में रिहा किया गया। उन्होंने किटलसन के वर्तमान ठिकाने की जानकारी साझा नहीं की, लेकिन कहा कि रिहाई से पहले उन्हें बगदाद में ही रखा गया था।

इससे पहले, दिन में ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया कताइब हिज्बुल्लाह ने एक बयान में कहा था कि उसने किटलसन को रिहा करने का फैसला लिया है।

वहीं, मिलिशिया के पदाधिकारियों ने समाचार एजेंसी ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि इराकी अधिकारी किटलसन की रिहाई के बदले हिरासत में लिए गए समूह के सदस्यों को आजाद करेंगे।

एपी

राखी पारुल

पारुल