Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

मेरे पिता नीतीश कुमार के योगदान को लोग नहीं भूलेंगे: निशांत कुमार

पटना, सात अप्रैल (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने मंगलवार को कहा कि पिछले दो दशकों में उनके पिता द्वारा किए गए कार्यों को लोग कभी नहीं भूलेंगे।

उन्होंने जनता से उनके, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और उनके पिता के प्रति समर्थन बनाए रखने की अपील की।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं । नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय है।

वैसे तो जनता दल यूनाइटेड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पार्टी के कुछ कार्यकर्ता निशांत कुमार को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में आगे बढ़ाने की वकालत कर रहे हैं।

सोनपुर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर के दर्शन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में निशांत ने कहा, “पिछले 20 वर्षों में मेरे पिता ने जो काम किए हैं, उन्हें लोग भूल नहीं पाएंगे। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे मुझ पर, हमारी पार्टी पर और मेरे पिता पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।”

उन्होंने कहा, “मैं लंबे समय बाद यहां आया हूं। करीब 20 साल पहले मैं बाबा हरिहर नाथ मंदिर में अक्सर आया करता था।’’

भाषा कैलाश

राजकुमार

राजकुमार