Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

अल्फ्रेड मोया के दो गोल से इंटर काशी ने चेन्नईयिन एफसी को हराया

चेन्नई, सात अप्रैल (भाषा) अल्फ्रेड मोया के दो गोल से इंटर काशी ने मंगलवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में चेन्नईयिन एफसी को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

इस जीत से इंटर काशी की टीम सात मैच में आठ अंक के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है।

चेन्नईयिन एफसी की टीम छह मैच में पांच अंक के साथ 11वें स्थान पर है।

मोया को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

भाषा सुधीर

सुधीर