Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

पर्याप्त आपूर्ति होने के बीच से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारसीड की कीमत 8 रुपये की गिरावट के साथ 5,775 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के मई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 8 रुपये या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,775 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। इसमें 47,210 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश