Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

भू-राजनीतिक जोखिमों से महंगाई का अनुमान बढ़ने के कारण चांदी वायदा 1,479 रुपये गिरकर 2.31 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ती महंगाई की चिंताओं के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने के बीच मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,479 रुपये टूटकर 2.31 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,479 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,31,,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 5,873 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि चांदी पर दबाव बना रहा, क्योंकि व्यापारी पश्चिम एशिया में हो रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक विकास तथा मौद्रिक नीति पर उनके संभावित असर पर नज़र रखे हुए थे।

वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क के कॉमेेक्स में मई अनुबंध वाले चांदी के वायदा भाव लगभग एक प्रतिशत टूटकर 72.41 डॉलर प्रति औंस रह गए।

भाषा राजेश राजेश

राजेश