Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

हिमंत की पत्नी के पास तीन देशों के पासपोर्ट होने का कांग्रेस का दावा फर्जी, मनगढ़ंत : मार्गेरिटा

जोरहाट, सात अप्रैल (भाषा) विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने मंगलवार को कांग्रेस के इस दावे को खारिज कर दिया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने विपक्षी दल की ओर से अपने दावे के समर्थन में साझा किए गए दस्तावेजों को “फर्जी और मनगढ़ंत” करार दिया।

कांग्रेस ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि हिमंत की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र के पासपोर्ट हैं।

मार्गेरिटी ने जोरहाट में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “कांग्रेस और उसके नेता पवन खेड़ा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई के साथ मिलकर माननीय मुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ कुछ दस्तावेज, पासपोर्ट आदि दिखाए और कहा कि ये पासपोर्ट तीन देशों के हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं विदेश राज्य मंत्री के रूप में कहना चाहती हूं कि हमारे राजनयिक स्रोतों और जांच के माध्यम से हमें पता चला है कि ये (दस्तावेज) फर्जी और मनगढ़ंत हैं।”

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश