Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

सऊदी अरब ने ऊर्जा अवसंरचना के पास मलबा गिरना स्वीकार किया

दुबई, सात अप्रैल (एपी) सऊदी अरब ने मंगलवार तड़के कहा कि ईरान से दागी गई सात बैलिस्टिक मिसाइल के जरिये उसके तेल समृद्ध पूर्वी प्रांत को निशाना बनाया गया और 'इन मिसाइल का मलबा' ऊर्जा इकाइयों के पास जमीन पर गिरा।

सऊदी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की के संक्षिप्त बयान में जमीनी स्तर पर हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि ‘‘आकलन जारी है।’’

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि कौन से ऊर्जा संयंत्र प्रभावित हुए हैं।

एपी अमित दिलीप

दिलीप