Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिका-ईरान तनाव के चलते सोने का वायदा भाव गिरकर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमतें 610 रुपये गिरकर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं, क्योंकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने इस सुरक्षित निवेश विकल्प की मांग को कम कर दिया और निवेशकों को सतर्क रखा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 610 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,371 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,270 लॉट का कारोबार हुआ।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने बताया कि मंगलवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जबकि दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गईं। इसकी मुख्य वजह भू-राजनीतिक तनाव खासकर पश्चिम एशिया क्षेत्र में आई तेज़ी थी।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा की कीमतों में आई इस उछाल ने निवेशकों के बीच जोखिम से बचने वाला माहौल बना दिया है, जिसके चलते सोने के व्यापार में सावधानी बरती जा रही है। हालांकि, इसके बावजूद सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में ही बनी हुई हैं और भविष्य में इनमें हल्की बढ़त की उम्मीद की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 19.13 डॉलर या 0.41 प्रतिशत टूटकर 4,665.57 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश