Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

हत्या के मामलों में वांछित अपराधी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अभियान के बाद देहरादून से हत्या और हत्या के प्रयास के कई मामलों में वांछित 28 वर्षीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान सौरभ उर्फ ​​लेफ्टी के रूप में हुई है, जो मदनपुर खादर का निवासी है। वह कालिंदी कुंज थाने में दर्ज दो मामलों के सिलसिले में पिछले छह महीनों से फरार था।

पुलिस ने बताया कि उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

अधिकारी ने कहा, 'वह प्रिंस तेवतिया गैंग का एक सक्रिय सदस्य है और कई हमलों से जुड़ी एक हिंसक गिरोह प्रतिद्वंद्विता में शामिल रहा है, जिसमें 2025 का हत्या का एक मामला भी शामिल है।'

अपराध शाखा की एक टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे देहरादून में गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ जारी है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव