Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

पाकिस्तान जून तक करेगा 4.8 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज का भुगतानः रिपोर्ट

इस्लामाबाद, छह अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान ने जून तक 4.8 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज को लौटाने का इंतजाम कर लिया है जिसमें से 3.5 अरब डॉलर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को चुकाने हैं। सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान सरकार ने अप्रैल अंत तक यूएई को दो अरब डॉलर लौटाए जाने का फैसला किया था। पश्चिम एशिया में ईरान को लेकर बढ़े तनाव के बीच यूएई ने पाकिस्तान को दिए गए पैसे की वापसी की मांग की है।

'जियो न्यूज' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान को अपनी बाहरी वित्तीय जरूरतें पूरा करने के लिए दो मित्र देशों से पांच अरब डॉलर से अधिक के वित्तीय समर्थन का आश्वासन भी मिला है।

इस बीच, 10 साल की अवधि के लिए जारी 1.3 अरब डॉलर का यूरो बॉन्ड इस सप्ताह परिपक्व हो रहा है, जिससे सरकार पर निकट अवधि में भुगतान का दबाव बढ़ा है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने इन भुगतान को 'सामान्य वित्तीय लेनदेन' बताते हुए कहा कि यह द्विपक्षीय समझौतों के तहत तय शर्तों के अनुरूप किया जा रहा है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय