Breaking News

नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |   ईरान के नए सर्वोच्च नेता घायल: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: अमित शाह 10 अप्रैल को बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे     |   अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा: डोनाल्ड ट्रंप     |  

बीड में एक रेजिडेंट डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने जांच शुरू की

बीड, छह अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के बीड में अंबाजोगाई स्थित स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्वचाविज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे 27 वर्षीय डॉ. मंदार दाभाडे ने रोहिदासनगर इलाके में अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अंबाजोगाई नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “कमरे का पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्य संबंधी तनाव, व्यक्तिगत समस्याओं आदि सहित सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है।”

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप