Breaking News

नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |   ईरान के नए सर्वोच्च नेता घायल: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: अमित शाह 10 अप्रैल को बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे     |   अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा: डोनाल्ड ट्रंप     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

दि104लोसरास सीईसी

बिरला ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के नोटिस को अस्वीकार किया

नयी दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी विपक्ष के नोटिस को सोमवार को अस्वीकार कर दिया। लोकसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी।

दि96भाजपा दूसरीलीड मोदी

समान नागरिक संहिता, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर सकारात्मक विचार-विमर्श जारी: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को समान नागरिक संहिता और 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो प्रमुख एजेंडा बताते हुए कहा कि इन पर गंभीर विचार-विमर्श हो रहा है तथा सकारात्मक दिशा में प्रगति हुई है।

दि98न्यायालय बंगाल लीड एसआईआर

न्यायालय ने बंगाल एसआईआर पर कहा: 60 लाख लोगों के दावों, आपत्तियों पर सोमवार को ही फैसला

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बाहर किये गए करीब 60 लाख लोगों के दावों और आपत्तियों का आज ही निस्तारण किया जाएगा।

वि33ईरान अमेरिका प्रस्ताव

तेहरान ने नवीनतम युद्धविराम प्रस्ताव खारिज किया, युद्ध का स्थायी अंत चाहता है: ईरान के सरकारी मीडिया

तेहरान, ईरान ने नवीनतम युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और कहा कि वह युद्ध का स्थायी अंत चाहता है। यह जानकारी ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने दी।

प्रादे190असम तीसरी लीड चुनाव मोदी

कांग्रेस पाकिस्तान के ‘सुर में सुर’ मिलाती है, देश की सुरक्षा से समझौता करती है : प्रधानमंत्री मोदी

बारपेटा/होजाई/डिब्रूगढ़(असम), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एक ओर उनकी सरकार ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर कड़ा रुख अपनाया, वहीं दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस लगातार पड़ोसी देश के सुर में सुर मिलाती नजर आती है।

अर्थ70पश्चिम एशिया गैस आपूर्ति

अब उर्वरक संयंत्रों को उनकी जरूरत की 90 प्रतिशत तक गैस आपूर्ति

नयी दिल्ली, पेट्रोलियम कंपनियों के हाजिर बाजार से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की खरीद के बाद उर्वरक संयंत्रों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति उनकी आवश्यकता के लगभग 90 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बाधित होने से उत्पन्न समस्याओं के बीच ईंधन की उपलब्धता को प्रबंधित करने के व्यापक उपायों के तहत यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रादे182केरल चुनाव लीड राहुल

राहुल ने मोदी और विजयन को ‘अहंकारी’ बताया; एलडीएफ के ‘हू एल्स’ अभियान की निंदा की

त्रिशूर/पलक्कड, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ‘‘अहंकारी’’ व्यक्ति करार देते हुए आरोप लगाया कि उनकी मानसिकता लोगों के साथ मिलकर काम करने के बजाय उन पर राज करने की है।

प्रादे171बंगाल ममता लीड स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के साथ है भाजपा का ‘गुप्त समझौता’ : ममता बनर्जी

बेथुयाडहरी, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कांग्रेस और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के साथ ‘गुप्त समझौता’ करने का आरोप लगाया।

प्रादे107अदालत अमित जोगी लीड उम्रकैद

राकांपा नेता की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को उम्रकैद

रायपुर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता रामअवतार जग्गी की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र और पूर्व विधायक अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

वि28इजराइल रिवोल्यूशनरी गार्ड

इजराइल ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की गुप्त इकाई के शीर्ष अधिकारी को मार गिराने का दावा किया

यरूशलम, इजराइल की सेना ने सोमवार को कहा कि उसने ईरानी अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड की ‘कुद्स फोर्स’ की गुप्त इकाई के शीर्ष अधिकारी को मार गिराया है।

अर्थ78लीड सीतारमण

पूंजीगत व्यय बढ़ाने, संकट से प्रभावित क्षेत्रों को समर्थन देने के लिए वित्तीय गुंजाइश उपलब्ध:सीतारमण

नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि राजकोषीय सूझबूझ ने सरकार को पूंजीगत व्यय बढ़ाने और पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित क्षेत्रों को समर्थन देने के लिए पर्याप्त वित्तीय गुंजाइश दी है।

अर्थ68भारत एलपीजी जहाज

दो नए गैस टैंकर होर्मुज से भारत की तरफ बढ़े, अब भी 16 जहाज फंसे

नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारतीय बंदरगाहों की तरफ बढ़ रहे हैं, जबकि 16 अन्य मालवाहक जहाज अब भी फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

खेल26खेल कुश्ती भारत

एशियाई कुश्ती: स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे ललित, अमन और सुनील कांस्य पदक की दौड़ में

नयी दिल्ली, अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता ललित ने किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में सोमवार को पुरुषों के 55 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में चीन के हुओयिंग शी को हराकर स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई।

खेल5खेल आईपीएल मुंबई संभावना

राजस्थान के आक्रामक खेल से सतर्क रहना होगा मुंबई को, हार्दिक की फिटनेस पर होगी निगाह

गुवाहाटी, पिछले मैच में हार के बाद वापसी के लिए प्रतिबद्ध मुंबई इंडियंस को उम्मीद होगी कि कप्तान हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फिट होकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में खेलेंगे।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव