Breaking News

कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |   ईरान के नए सर्वोच्च नेता घायल: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |  

मेघालय: लापता महिला का शव बरामद

शिलांग, छह अप्रैल (भाषा) पिछले महीने से लापता एक महिला का शव सोमवार को यहां नोंगरा के पास एक नाले में मिला जिसे बोरी में भरकर फेंक दिया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिएम ने बताया कि शव उसी महिला का है जो 20 मार्च से लापता थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता शिलांग में रहती थी और मूल रूप से मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले की रहने वाली थी।

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्य बाद में घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान करने में सहायता की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मृत्यु के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके।

इस बीच, एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने पिछले सप्ताह देर रात अपने घर के पास किसी को 'भारी वस्तु' फेंकते हुए सुना था, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया क्योंकि उसने सोचा कि यह कचरा है।

पुलिस इस मामले को हत्या मानकर जांच कर रही है।

सिएम ने कहा, 'एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। इस घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।'

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश