Breaking News

कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |   ईरान के नए सर्वोच्च नेता घायल: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |  

रिलायंस के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सोमवार को तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 3.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,304.75 रुपये पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह 4.50 प्रतिशत तक टूटकर 1,290 रुपये तक आ गया था।

वहीं एनएसई पर यह 3.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,304.70 रुपये पर बंद हुआ।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में कुल 4.68 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 86,743.14 करोड़ रुपये की कमी आई।

इसके साथ ही कंपनी का मूल्यांकन 18 लाख करोड़ रुपये के स्तर से नीचे 17.65 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

भाषा योगेश अजय

अजय