Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

पर्याप्त आपूर्ति होने के बीच से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 13 रुपये की गिरावट के साथ 5,812 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के मई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 13 रुपये या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,812 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। इसमें 43,570 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश