Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

दि60भाजपा लीड मोदी

समान नागरिक संहिता, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर सकारात्मक विचार-विमर्श जारी: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को समान नागरिक संहिता और 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो अधूरे एजेंडे बताते हुए कहा कि इन पर गंभीर विचार-विमर्श हो रहा है तथा सकारात्मक दिशा में प्रगति हुई है।

प्रादे114असम दूसरी लीड चुनाव मोदी

कांग्रेस पाकिस्तान के ‘सुर में सुर’ मिलाती है, देश की सुरक्षा से समझौता करती है: प्रधानमंत्री मोदी

भाबनीपुर-सोरभोग/होजाई (असम), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एक ओर उनकी सरकार ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर कड़ा रुख अपनाया, वहीं दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस लगातार पड़ोसी देश के सुर में सुर मिलाती नजर आती है।

दि75अदालत केजरीवाल लीड आबकारी

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को सुनवाई से अलग करने के अनुरोध के साथ केजरीवाल अदालत में पेश हुए

नयी दिल्ली, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए और न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को आबकारी नीति मामले में उन्हें तथा अन्य सभी आरोपियों को आरोप मुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से अलग किए जाने का अनुरोध किया।

दि69दिल्ली विधानसभा दूसरी लीड कार

दिल्ली विधानसभा में लोहे के द्वार से जबरन अंदर घुसी एसयूवी : तीन पकड़े गए, वाहन जब्त

नयी दिल्ली, दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार दोपहर उस वक्त बड़ी सेंध लग गई, जब एक नकाबपोश व्यक्ति एसयूवी लेकर जबरन परिसर के सीमा पर बने द्वार से अंदर घुस गया और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर एक गुलदस्ता रखकर उसी रास्ते से निकल भी गया। इसके बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

प्रादे97केरल चुनाव राहुल

राहुल ने मोदी और विजयन को ‘अहंकारी’ बताया; एलडीएफ के ‘हू एल्स’ अभियान की निंदा की

त्रिशूर (केरल), कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ‘‘अहंकारी’’ व्यक्ति करार देते हुए आरोप लगाया कि उनकी मानसिकता लोगों के साथ मिलकर काम करने के बजाय उन पर राज करने की है।

प्रादे137बंगाल ममता स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के साथ है भाजपा का ‘गुप्त समझौता’ : ममता बनर्जी

बेथुयाडहरी, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कांग्रेस और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के साथ ‘गुप्त समझौता’ करने का आरोप लगाया।

प्रादे107अदालत अमित जोगी लीड उम्रकैद

राकांपा नेता की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को उम्रकैद

रायपुर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता रामअवतार जग्गी की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र और पूर्व विधायक अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

प्रादे105असम चुनाव कांग्रेस ईसी हिमंत

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से हिमंत की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की

गुवाहाटी, कांग्रेस ने सोमवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) में शिकायत दर्ज कराई और मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा शर्मा की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी पत्नी की कथित विदेशी संपत्तियों का उल्लेख नहीं किया है।

वि28इजराइल रिवोल्यूशनरी गार्ड

इजराइल ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की गुप्त इकाई के शीर्ष अधिकारी को मार गिराने का दावा किया

यरूशलम, इजराइल की सेना ने सोमवार को कहा कि उसने ईरानी अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड की ‘कुद्स फोर्स’ की गुप्त इकाई के शीर्ष अधिकारी को मार गिराया है।

वि18नाइजीरिया हमला

नागरिकों, पुलिस पर हुए तीन हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत : नाइजीरियाई सेना

अबुजा, उत्तरी नाइजीरिया में बीते सप्ताहांत नागरिकों और पुलिसर्मियों को निशाना बनाकर किए गए तीन अलग-अलग हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरियाई सेना और स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि7 : ईरान अमेरिका प्रस्ताव

ईरान, अमेरिका को युद्धविराम के लिए मसौदा प्रस्ताव भेजा गया

काहिरा, ईरान और अमेरिका को एक मसौदा प्रस्ताव मिला है, जिसमें 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की बात कही गई है ताकि युद्ध समाप्त करने का रास्ता निकाला जा सके। पश्चिम एशिया के दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ42न्यायालय वेदांता लीड अदाणी

न्यायालय ने नहीं लगाई अदाणी की जेएएल अधिग्रहण योजना पर रोक, एनसीएलएटी को शीघ्र फैसला करने का निर्देश

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के अधिग्रहण से जुड़े राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के आदेश में हस्तक्षेप करने से सोमवार को इनकार कर दिया।

खेल4खेल टेनिस बीजेकेसी भारत संभावना

भारत बिली जीन किंग कप के प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में, श्रीवल्ली हटी

नयी दिल्ली, भारत 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लक्ष्य के साथ मंगलवार से यहां डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में होने वाले बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) टेनिस टूर्नामेंट के एशिया-ओशिनिया ग्रुप एक के मुकाबलों में परिचित परिस्थितियों और घरेलू समर्थन का भरपूर लाभ उठाने की कोशिश करेगा।

खेल5खेल आईपीएल मुंबई संभावना

राजस्थान के आक्रामक खेल से सतर्क रहना होगा मुंबई को, हार्दिक की फिटनेस पर होगी निगाह

गुवाहाटी, पिछले मैच में हार के बाद वापसी के लिए प्रतिबद्ध मुंबई इंडियंस को उम्मीद होगी कि कप्तान हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फिट होकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में खेलेंगे।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबर

वि17प. एशिया इजराइल परिदृश्य

इजराइल केवल प्रतिक्रिया नहीं दे रहा, बल्कि प़ एशिया का परिदृश्य बदल रहा है

बर्नाबी (कनाडा), पश्चिम एशिया में इजराइल की भूमिका पर चर्चाएं अक्सर खतरों और उनके जवाबों के इर्द-गिर्द घूमती हैं, लेकिन हाल के घटनाक्रम यह संकेत देते हैं कि इजराइल केवल घटनाओं पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहा, बल्कि उन परिस्थितियों को भी तेजी से आकार दे रहा है जिनमें ये घटनाएं घटित होती हैं।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश