इंदौर, छह अप्रैल (भाषा) स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को मूंगफली तेल 20 रुपये व सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी शनिवार की तुलना में हुई। तिलहन में आज सरसों 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।
तिलहन
सरसों (निमाड़ी) 7300 से 7500,
रायड़ा 6400 से 6600,
सोयाबीन 5500 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल
मूंगफली तेल 1760 से 1770,
सोयाबीन रिफाइंड तेल 1555 से 1565,
सोयाबीन साल्वेंट 1490 से 1500,
पाम तेल 1550 से 1555 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
कपास्या खली (भाव टैक्स पेड हैं)
कपास्या खली इंदौर 2525,
कपास्या खली देवास 2525,
कपास्या खली उज्जैन 2525,
कपास्या खली खंडवा 2500,
कपास्या खली बुरहानपुर 2500 रुपये प्रति 60 किलोग्राम।
कपास्या खली अकोला 3900 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा सं अजय
अजय