Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

इजराइल ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की गुप्त इकाई के शीर्ष अधिकारी को मार गिराने का दावा किया

यरूशलम, छह अप्रैल (एपी) इजराइल की सेना ने सोमवार को कहा कि उसने ईरानी अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड की ‘कुद्स फोर्स’ की गुप्त इकाई के शीर्ष अधिकारी को मार गिराया है।

सैन्य प्रवक्ता एवं लेफ्टिनेंट कर्नल नैडव शोशानी ने संवाददाता सम्मेलन में, असगर बाकेरी के मारे जाने की पुष्टि की।

उन्होंने दावा किया कि बाकेरी ने इजराइली और अमेरिकी ठिकानों पर हमलों के साथ-साथ इजराइल, सीरिया और लेबनान में सैन्य अभियान चलाने की योजना बनाई थी।

एपी

सुभाष नरेश

नरेश