Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

आईपीएल मैच: आठ अप्रैल को मध्य दिल्ली में यातायात के प्रभावित होने का अनुमान

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के मद्देनजर आठ अप्रैल को मध्य दिल्ली में यातायात के प्रभावित होने का अनुमान है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, स्टेडियम के आसपास के प्रमुख मार्गों पर दोपहर 12 बजे से आधी रात तक जाम लगने की आशंका है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच शाम सात बजे से रात 10.30 बजे के बीच निर्धारित है।

परामर्श में कहा गया है कि यातायात की स्थिति के आधार पर, बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर यातायात का मार्ग परिवर्तन किया जा सकता है और गाड़ियों की आवाजाही सीमित की जा सकती है।

इसमें कहा गया है कि दरियागंज से दिल्ली गेट, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक तक और आईटीओ से दिल्ली गेट तक के हिस्सों सहित इन गलियारों पर भारी और वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

इसमें कहा गया है कि लोगों से जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट तक), आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक) और बहादुरशाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से आईटीओ तक) से बचने की सलाह दी गई है।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश