Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

इजराइल ने ईरान के साउथ पार्स पेट्रोकेमिकल संयंत्र पर हमला किया : रक्षा मंत्री

दुबई, छह अप्रैल (एपी) इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने सोमवार को ईरान के असलुयेह में दक्षिण पार्स पेट्रोकेमिकल संयंत्र को निशाना बनाकर हमला करने की पुष्टि की।

काट्ज की यह टिप्पणी ईरान के इस दावे के बाद आई कि दक्षिण पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र में स्थित सुविधाओं को निशाना बनाकर हमले किए गए।

काट्ज ने कहा कि इजराइल ने “असलुयेह में स्थित ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल संयंत्र पर जबरदस्त हमला किया, जो एक प्रमुख लक्ष्य है, जिसका देश के कुल पेट्रोकेमिकल उत्पादन में लगभग 50 फीसदी का योगदान है।”

इजराइल के मार्च में दक्षिण पार्स में स्थित सुविधाओं पर हमला करने के बाद ईरान ने पश्चिम एशिया के तेल और प्राकृतिक गैस स्थलों को तेजी से निशाना बनाना शुरू कर दिया था।

एपी पारुल नरेश

नरेश