Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

टीडीआई इन्फ्राटेक लुधियाना में टाउनशिप परियोजना पर 750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी टीडीआई इन्फ्राटेक ने सोमवार को कहा कि वह अपनी विस्तार योजना के तहत पंजाब के लुधियाना में 150 एकड़ की टाउनशिप विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस परियोजना में 60 लाख वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

इसमें एक साथ बने बहुमंजिला आवास (ग्रुप हाउसिंग), आवासीय भूखंड और कम ऊंचाई वाली स्वतंत्र मंजिलें बनाई जाएंगी।

कंपनी ने बताया कि वह लुधियाना में लगभग 150 एकड़ भूमि पर एक एकीकृत टाउनशिप विकसित कर रही है, जिसमें अनुमानित निवेश मूल्य 750 करोड़ रुपये है।

टीडीआई इन्फ्राटेक के प्रबंध निदेशक अक्षय तनेजा ने कहा कि लुधियाना एक मजबूत अर्थव्यवस्था और संपत्तियों की अच्छी मांग वाला बाजार है।

भाषा सुमित अजय

अजय