Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

नागरिकों, पुलिस पर हुए तीन हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत : नाइजीरियाई सेना

अबुजा, छह अप्रैल (एपी) उत्तरी नाइजीरिया में बीते सप्ताहांत नागरिकों और पुलिसर्मियों को निशाना बनाकर किए गए तीन अलग-अलग हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरियाई सेना और स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना ने बताया कि शनिवार को उत्तर-मध्य बेनू प्रांत के ग्वेर वेस्ट क्षेत्र में म्बालोम समुदाय पर हथियारबंद समूह के हमले में कम से कम 17 लोग मारे गए। बेनू की गवर्नर हायसिंथ आलिया ने इस हमले की रविवार को पुष्टि की।

बोर्नो पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) केनेथ डासो ने बताया कि देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित बोर्नो प्रांत में शनिवार तड़के एक पुलिस मुख्यालय पर हुए हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े एक समूह के साथ लंबी मुठभेड़ के दौरान चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।

सेना के मुताबिक, रविवार को कडुना प्रांत के अरिको गांव में ईस्टर के मौके पर आयोजित एक प्रार्थना सभा में बंदूकधारियों ने पांच लोगों की हत्या कर दी।

सेना ने बताया कि हमलावर की पहचान फिलहाल नहीं की जा सकी है, हालांकि, सैनिक 31 बंधकों को उनके चंगुल से आजाद कराने में सफल रहे।

एपी पारुल रंजन

रंजन