Breaking News

दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |   असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान     |   'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील     |   'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस     |   पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू     |  

मणिपुर में एक लापता लड़की मृत मिली

इंफाल, छह अप्रैल (भाषा) मणिपुर के इम्फाल पश्चिम जिले में चार अप्रैल को लापता हुई एक लड़की सोमवार को मृत पायी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि सात वर्षीय यह लड़की मूल रूप से तेंगनुपाल जिले के मोरेह की रहने वाली थी तथा मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद वह अकामपट राहत शिविर में रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे लापता हो गई थी।

पुलिस ने सोमवार तड़के राहत शिविर से कुछ ही मीटर की दूरी पर सिंगजामेई में एक पुल के नीचे से उसका शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार इस घटना के सिलसिले में इसी राहत शिविर के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश