Breaking News

दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |   असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान     |   'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील     |   'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस     |   पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू     |  

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की ईवी बिक्री बीते वित्त वर्ष में 66 प्रतिशत बढ़कर 62,591 इकाई पर

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की वित्त वर्ष 2025-26 में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री 66 प्रतिशत बढ़कर 62,591 इकाई हो गई। यह वित्त वर्ष 2024-25 में 37,730 इकाई थी।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि मार्च में उसने 6,528 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो सालाना आधार पर 19 प्रतिशत अधिक है। इसमें एमजी विंडसर का सबसे अधिक योगदान रहा जिसकी बिक्री सालाना आधार पर 20 प्रतिशत अधिक रही..‘‘ एमजी विंडसर भारत में सबसे अधिक बिकने वाली ईवी बनी हुई है।’’

बयान के अनुसार, विंडसर की 70 प्रतिशत बिक्री गैर-महानगर शहरों में दर्ज की गई जो छोटे शहरों में इसकी मजबूत मांग का संकेत देती है। साथ ही यह इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बदलते रुख को भी दर्शाता है।

भाषा निहारिका अजय

अजय