Breaking News

दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |   असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान     |   'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील     |   'सीजफायर लेबनान के लिए नहीं, ईरान से समझने में हुई है गलती', युद्ध पर बोले जेडी वेंस     |   पुडुचेरी, केरलम और असम में मतदान शुरू     |  

रेखा गुप्ता ने संधू से मुलाकात कर गर्मियों में जल आपूर्ति व बिजली प्रबंधन उपायों से अवगत कराया

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात कर जल आपूर्ति और बिजली प्रबंधन समेत आगामी गर्मियों को लेकर दिल्ली सरकार की तैयारियों से उन्हें अवगत कराया।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर संधू के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की है।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल से भेंट कर आगामी गर्मियों के लिए दिल्ली सरकार की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान जल आपूर्ति, बिजली प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि गर्मी के मौसम में दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दिल्ली सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है और पूरी तरह तैयार है, ताकि नागरिकों को सुचारु सेवाएं और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।”

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश