Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

ठाणे जिले में लावारिस टेंपो से 6.6 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद

ठाणे, चार अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक लावारिस टेंपो से 6.6 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक गुप्त सूचना के आधार पर, मिरा भाईंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस की एक टीम को 31 मार्च को नवघर पुलिस थाना क्षेत्र में एक टेंपो सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला।

उसने बताया कि वाहन से 6.6 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात चालक और टेंपो के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या खारी

खारी