Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

जम्मू, चार अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को लगभग पांच साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 2021 में किश्तवाड़ पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी के संबंध में ठकराई गांव का निवासी आरोपी अवतार सिंह वांछित था।

अधिकारियों ने बताया कि विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने हिमाचल प्रदेश में एक संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह ने फरार आरोपियों को निकटतम पुलिस थाने में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी और इस बात पर जोर दिया कि जो आरोपी गिरफ्तारी से बचने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के संबंधित प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा तान्या खारी

खारी