Breaking News

अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |   इजरायली सेना का बेरूत में बड़ा हमला, हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना     |   केरल: शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका, गनमैन से मारपीट     |   स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अभी ढील नहीं देगा ईरान, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने जारी की चेतावनी     |  

उप्र : महराजगंज में करंट लगने से मां-बेटे की मौत

महराजगंज, तीन अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सिसवा कस्बे में शुक्रवार को पानी का मोटर पंप चालू करते समय करंट लगने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रंभा देवी (65) और उनके 18 वर्षीय बेटे अखिलेश सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि रंभा देवी को मोटर पंप चालू करते समय बिजली का झटका लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। अपनी मां को बचाने के प्रयास में अखिलेश सिंह ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।

परिवार के सदस्य दोनों को तत्काल सिसवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

सं आनन्‍द रवि कांत