Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

छत्‍तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ने से अब लगातार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. कई नदी नाले उफान पर हैं. मानसूनी तंत्र के चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, कोरिया, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही व कोरबा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, प्रदेश के बिलासपुर, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई, राजनांदगांव, मोहला – मानपुर- अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, कांकेर और बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता जारी रहेगी. सरगुजा संभाग में भारी वर्षा की भी संभावना बनी हुई है. बीते कुछ दिनों में रायपुर सहित प्रदेशभर में काफी अच्छी बारिश हुई, इसके चलते प्रदेश में सामान्य से काफी पीछे चल रही बारिश की स्थिति में सुधार हो गया.