Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

हिमाचल प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Himchal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। शिमला मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें 18 जून को शिमला, मंडी और कुल्लू समेत पांच जिलों में ओलावृष्टि के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' शामिल है।

राज्य के कई इलाकों में बुधवार से शुक्रवार के बीच देर दोपहर और शाम के समय बारिश होने का अनुमान है। बारिश का ये दौर उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम को प्रभावित करने वाले एक नए 'पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुरू हो रहा है।