Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

छत्‍तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना

छत्‍तीसगढ़ में इन दिनों मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है, हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ यानि रायपुर में अपेक्षाकृत कम ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 9, 11 व 12 जुलाई को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है, हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि कम होगी। 

अभी तक प्रदेश में सामान्य से 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में अभी तक 207 मिमी बारिश हुई है, जबकि वास्तिवक रूप से 286.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार सामान्य से 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है।