Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

दंतेवाड़ा में NMDC का डैम टूटा, किरंदुल में मची तबाही

इस बार की बारिश आफत बनकर आई है। लोग आए दिन भारी बारिश से परेशान हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में अतिवृष्टि के कारण रविवार को एनएमडीसी का डैम टूट गया। बंगाली कैम्प के ऊपर 11-सी का बांध टूटने से कई मकान पानी की जद में आ गए। पानी का रौद्र रूप देखकर सभी लोग सहम गए। कई लोग जान बचाकर भागे। इस दौरान कई गाड़ियां पानी में बह गईं तो कई जद्दोजहद करती दिखीं। ऐसे में लापता छह वर्षीय बालक घंटों मशक्कत के बाद वापस मिला। सोशल मीडिया पर कई खतरनाक वीडियो सामने आ रहे हैं। 

अधिक बारिश होने के कारण डैम क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से कई घर बाढ़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस संबंध में तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थान ले जाया गया है। इसके अलावा किरंदुल के गाटर पुलिया एवं सीएससी सेंटर के पास भी बारिश से जल जमाव होने से जेसीबी मशीन से रोड की साफ-सफाई की गई। जिला प्रशासन ने निचली बस्तियों में जलभराव को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है।