Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

UP: लापता 'टॉमी' को ढूंढने पर मिलेगा इनाम, संभल में नगर पालिका के अधिकारी ने किया एलान

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बहजोई नगर पालिका के एक्जूक्यूटिव ऑफिसर का कुत्ता कुछ दिन पहले खो गया। इसके बाद साहब ने पूरी शिद्दत से अपने पालूत टॉमी की पूरे जिले में तलाश शुरू की। टॉमी की तस्वीरें पूरे शहर में लगा दी गई हैं और उसे खोज कर लाने वाले को दो हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया गया है। फिलहाल पूरे शहर में एक ई-रिक्शा जगह जगह इसकी मुनादी कर रहा है।

बहजोई नगर पालिका के एक्जूक्यूटिव ऑफिसर ने बताया कि "21 तारीख की रात 10 बजे निकल गया घर से, ढूंढे नहीं मिला आज तक। उसके लिए प्रचार-प्रसार भी करा दिया गया है। ढूंढने वाले को दो हजार रुपये का इनाम भी रख दिया गया है। था तो था बहुत बढ़िया कुत्ता था, छोटे से पाला था। बचपन में उसकी मां मर गई थी, छोटे से ही दूध पिलाकर पाला था। बहुत वफादार और बात मानने वाला कुत्ता था।"