Breaking News

यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |   NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |  

हल्द्वानी की भावना ने कान्हा संग लिए सात फेरे, श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ पहुंची बारात

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहने वाली भावना रावल की भगवान कृष्ण के लिए भक्ति अनूठी है। लड्डू गोपाल यानी भगवान कृष्ण के बाल रूप से उनका जुड़ाव बचपन से ही देखने को मिला। अब उन्होंने अपनी भक्ति को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। भावना ने शुक्रवार को भगवान कृष्ण से 'विवाह' कर उनकी सेवा में अपना जीवन समर्पित करने का फैसला लिया।

भावना के भाइयों ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन से खास तौर पर लाई गई भगवान कृष्ण की प्रतिमा के साथ पहुंची बारात का स्वागत कुमाऊंनी परंपरा के मुताबिक किया। बाद में हल्द्वानी के पंचेश्वर मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह हुआ।

विवाह समारोह के बाद खास भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।