उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भीमताल आने वाले पर्यटक अब एक अनोखे वाटर स्पोर्ट का मजा ले सकेंगे जो उन्हें दूसरी जगहों पर आमतौर पर नहीं मिलता। पर्यटन विभाग ने ज्यादा पर्यटकों को लुभाने के लिए भीमताल झील में वाटर साइकिलिंग की शुरुआत की है।
आठ साल के बच्चों समेत सभी उम्र के लोग वाटर साइकिलिंग का मजा ले सकते हैं। वाटर साइकिलिंग का मजा लेने वाले पर्यटक इसे अनोखा और रोमांच से भरा अहसास बता रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि वाटर साइकिलिंग, नैनीताल जिले के लिए प्लान की गई उन गतिविधियों की सीरीज की पहली कड़ी है जिनका मकसद पर्यटन स्थल के तौर पर इसके आकर्षण को बढ़ाना है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भीमताल झील में वाटर साइकिलिंग की शुरूआत
You may also like
हेमकुंड साहिब यात्रा विवाद को धार्मिक रंग न दें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: उत्तराखंड सरकार.
Uttarakhand: NEET-UG की दोबारा परीक्षा से पहले देहरादून प्रशासन सख्त, धारा 163 लागू की.
उत्तराखंड के चंपावत में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 3 घायल.
हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई.