Breaking News

मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा है नीतीश कुमार का सामान     |   'बंगाल में इस बार खेला होगा, भय मुक्त सरकार से दिलाएंगे छुटकारा', बर्धमान की रैली में बोले PM मोदी     |   ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता 2 दिन से ज्यादा समय तक चल सकती है     |   कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व टीएमसी मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर पर ED का छापा     |   कर्नाटक में कैबिनेट बर्थ को लेकर खींचतान, कांग्रेस के 35 विधायक रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे     |  

Uttarkashi Cloud burst: उत्तरकाशी के धराली गांव में फटा बादल, मलबे में दबे कई लोग

Uttarkashi Cloud burst: उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है, उत्तरकाशी के धराली गांव बादल फटने से खीरगंगा में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है तो कई लोगों के दबे होने की खबर है । 

धराली गांव की खीरगंगा में बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, बाढ़ आने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है, कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है, पुलिस और एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।

उत्तरकाशी बडकोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी में भारी अतिवृष्टि होने से चपेट में आई करीब डेढ़ दर्जन बकरियां कुड गदेरे में बह गई, कुड गदेरा उफान पर आने से अफरातफरी मच गई।

डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई, कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। 

सीएम धामी ने जताया दुख-

धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश भर में 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश के आसार हैं। वहीं बारिश की वजह से सुरक्षा को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में मंगलवार को भी स्कूल बंद रहें।