Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

उत्तराखंड में रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव आज, सीएम धामी होंगे शामिल

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के क्रम में रुद्रपुर में रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव होटल रेडिसन ब्लू में बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रमुख तौर पर शामिल होंगी। मुख्यमंत्री साढ़े 12 बजे दोपहर में समिट को संबोधित करेंगे।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि लगभग 15 से 20 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट उद्योग जगत से आने की संभावना है। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर 200 से 250 उद्योग जगत के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।

जिले में रुद्रपुर, काशीपुर व सितारगंज सिडकुल क्षेत्र में नई उद्योग नीति के तहत इकाइयों की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें सिंगल विंडो सिस्टम के तहत जो भी जरूरी कागजी कार्रवाई है, उसको निर्धारित समय के अंदर पूरा करने का प्रयास किया गया है।

महाप्रबंधक ने बताया कि पिछले वर्ष जब समिट हुआ था तो कई कंपनियों के साथ करार व इस तरफ आगे की रणनीति को धरातल पर उतारा जा चुका है। बाहरी प्रदेशों में बड़े इंवेस्टर्स को आकर्षित करने की दिशा में प्रदेश सरकार की तरफ से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। कोशिश यही है कि सभी को बेहतर औद्योगिक माहौल बनाकर दिया जाए।