Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

हरिद्वार मे मुस्लिम बनकर की आपत्ति जनक टिप्पणी

हरिद्वार में पुलिस ने हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की है। बीती रात हर की पैड़ी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स खुद का नाम जावेद हुसैन बताते हुए हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। 

वीडियो वायरल होने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने हर की पैड़ी पर भीख मांगने वाले शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी खुद हिंदू ही है और उसका नाम दिलीप बघेल है। वहीं आरोपी का कहना है कि किसी अनजान शख्स ने उसे नशीला पदार्थ देकर जबरन उससे ऐसी टिप्पणी करवाई और वीडियो बनाया। पुलिस ने दिलीप बघेल का शांति भंग की धाराओं के तहत चालान कर दिया है। वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स की तलाश की जा रही है।